सम्बंधित जानकारी
- करनाल में किसानों के प्रदर्शन खत्म, लाठीचार्ज की न्यायिक जांच, मृतक के 2 परिजनों को सरकारी नौकरी
- उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत, जानिए क्यों आते हैं भूकंप...
- उत्तराखंड के सिरोबगड में बादल फटने से तबाही, भूस्खलन के चलते हाईवे जाम
- मुंबई में महिला से हैवानियत, रेप के बाद प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड
- Vaccine को लेकर पंजाब सरकार सख्त, पहला डोज नहीं लेने वालों को भेजा जाएगा छुट्टी पर
मुंबई रेप पीड़िता की इलाज के दौरान मौत, दुष्कर्म के बाद हुई थीं बर्बरता की शिकार
मुंबई। मुंबई के उपनगरीय इलाके साकीनाका में बलात्कार और निजी अंगों में लोहे की छड़ डालने की वीभत्सता का शिकार बनी 34 महिला महिला ने यहां नगरपालिका के एक अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार तड़के दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि महिला के निजी अंगों में गंभीर चोटें आईं थी और हादसे में उसका बहुत खून बह गया था। एक अधिकारी ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के से राजावाड़ी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। महिला से बलात्कार के बाद और छड़ से निर्ममता से उसपर हमला करने के बाद आरोपी ने उसपर चाकू से भी वार किया।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार तड़के सामने आया था जब पुलिस को साकीनाका में खैरानी रोड पर एक शख्स के एक महिला पर हमला करने के बारे में फोन आया था। पुलिस मौके पर पहुंची जहां उसने महिला को खून से सना हुआ पाया जिसके बाद उसे राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जांच के दौरान, सामने आया कि सड़क किनारे खड़े एक टैंपो के भीतर महिला से बलात्कार किया गया और उसके शरीर एवं निजी अंगों पर लोहे की छड़ से निर्ममता से वार किया गया। साथ ही बताया कि पुलिस को टैंपो में खून के निशान भी मिले।
इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस ने एक संदिग्ध की पहचान की है जो वीडियो में टैंपो से बाहर निकलता दिख रहा है। पुलिस ने बाद में मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
