1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mumbai Police made meme

मुंबई पुलिस ने बनाया 'मीम', सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

mumbai police
मुंबई। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक बार फिर नेटिजन्स को अपनी क्रिएटिविटी से प्रभावित किया है। सोशल मीडिया पर कोरियाई वेब सीरीज स्क्विड गेम (Squid Game) का उपयोग करते हुए मुंबई पुलिस ने एक मजेदार ट्वीट किया है, जो वायरल हो गया है। हालांकि इसका मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है।

खबरों के अनुसार, मुंबई पुलिस ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा है, आप सड़क पर अपनी 'गेम' के 'फ्रंटमैन' हैं। यहां खुद को खत्म होने से आपको खुद ही बचाना है। इसलिए बचने के लिए लाल बत्ती पर रुकें। वीडियो का अंत एक भयानक सड़क हादसे के साथ होता है।

इसका मकसद लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करना है। इसे सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। गौरतलब है कि कोरियाई वेब सीरीज स्क्विड गेम का जब से नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुआ है, तब से यह सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंटरनेट पर काफी मीम्स देखने को मिल रहे हैं और अब इसमें मुंबई पुलिस भी शामिल हो गई है। 
अगला लेख
जम्मू-कश्मीर में गैर कश्मीरियों पर फिर हमला, कुलगाम में मजदूरों पर आतंकियों ने चलाई गोलियां, 2 की मौत, 1 घायल