सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!
- 9 बजे खाई बिरयानी, 1 बजे खाया तरबूज, एक रात में पूरा परिवार खत्म, Maharashtra की घटना ने चौंकाया
- AI समिट के चलते होटलों के रेट आसमान पर, एक रात का किराया ₹3.25 लाख के पार, दिल्ली में ठहरना हुआ 'हवाई सफर' से भी महंगा
- लॉरेंस गैंग ने ली रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी, पुलिस ने पुणे से पकड़े 5 संदिग्ध!
- फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी, हमलावरों ने चलाई 4 गोलियां
मुंबई के लग्जरी होटल में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने दो अभिनेत्रियां को मुक्त कराया, मेकअप आर्टिस्ट गिरफ्तार
Mumbai Police prostitution racket: मुंबई पुलिस ने शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित एक आलीशान होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट (देह व्यापार गिरोह) का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी दो अभिनेत्रियों को इस दलदल से मुक्त कराया। वहीं, इस पूरे गिरोह को संचालित करने के आरोप में एक महिला मेकअप आर्टिस्ट को गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह पूरा मामला मुंबई के गिरगांव इलाके का है, जहां स्थित एक लग्जरी होटल में काफी समय से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, इस रैकेट की मुख्य सरगना एक मेकअप आर्टिस्ट है, जो फिल्मों और विज्ञापनों में काम दिलाने के बहाने आर्थिक तंगी से जूझ रही अभिनेत्रियों और मॉडल्स को अपने जाल में फंसाती थी। इसके बाद वह मोटी रकम के बदले उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल देती थी। ग्राहकों से वसूली जाने वाली बड़ी राशि का एक बड़ा हिस्सा यह मेकअप आर्टिस्ट खुद रख लेती थी। ALSO READ: मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!
पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
मुंबई पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ (Anti-Human Trafficking Cell) को गिरगांव के इस होटल में चल रहे हाई-प्रोफाइल रैकेट की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की सत्यता जांचने के लिए पुलिस ने एक सोची-समझी रणनीति तैयार की। इसके तहत पुलिस टीम ने एक फर्जी ग्राहक को उस मेकअप आर्टिस्ट से संपर्क करने के लिए भेजा। जैसे ही फर्जी ग्राहक ने होटल में जाकर आरोपियों से डील पक्की की और मामले की पुष्टि हो गई, वैसे ही पुलिस टीम ने इस हफ्ते की शुरुआत में होटल के कमरों पर अचानक छापा मार दिया। ALSO READ: मुंबई के मीरा रोड में आधी रात को भारी बवाल: सोसाइटी में बकरों के शेड को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस बल तैनात
दो पीड़ित अभिनेत्रियों को बचाया
पुलिस अधिकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान मौके से दो पीड़ित अभिनेत्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। वहीं, दलाली करने और मानव तस्करी में लिप्त पाई गई महिला मेकअप आर्टिस्ट को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार और किन-किन लोगों या दलालों से जुड़े हुए हैं और क्या इस होटल प्रबंधन की भी इसमें कोई मिलीभगत थी। मुक्त कराई गई अभिनेत्रियों को फिलहाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
