• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. mukesh ambani nita ambani host radhika merchant arangetram bride to be anant ambani
Written By
Last Modified: रविवार, 5 जून 2022 (22:12 IST)

अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने जियो वर्ल्ड सेंटर में दी 'अरंगेत्रम' की प्रस्तुति

अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट ने जियो वर्ल्ड सेंटर में दी 'अरंगेत्रम' की प्रस्तुति - mukesh ambani nita ambani host radhika merchant arangetram bride to be anant ambani
मुंबई। अंबानी परिवार में एक फिर उत्सव का माहौल था। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट के लिए सेलिब्रेशन का दिन है। अंबानी परिवार ने जियो वर्ल्ड सेंटर के द ग्रैंड थिएटर में राधिका मर्चेंट की अरंगेत्रम सेरेमनी रखी। इसमें राधिका मर्चेंट प्रस्तुति के लिए तैयार थीं।

राधिका पहली बार मंच पर प्रस्तुति दे रही थीं। राधिका मर्चेंट के साथ ही उनके गुरु भावना ठाकर के लिए एक यादगार दिन था, जिन्होंने राधिका को भरतनाट्यम की 8 साल से ज्यादा वर्षों तक शिक्षा दी ताकि अपने अरंगेत्रम के लिए आज तैयार हो सकें। राधिका एक आला दर्जे की भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना हैं और उन्होंने अपनी नृत्य शिक्षा पूरी होने के बाद ‘अरंगेत्रम’ प्रस्तुत किया।

अरंगेत्रम एक तमिल शब्द है और यह एक पुरानी परंपरा है, जो मंच पर शास्त्रीय नृत्य करने और दूसरों को प्रशिक्षण देने के लिए नर्तक के स्नातक होने का प्रतीक है। इस समारोह में फिल्मी जगत की भी बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचीं। एक बार फिर से अंबानी परिवार के इस समारोह में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा और अपनी खूबसूरती से यहां चार चांद लगाते दिखे।

प्रत्येक अतिथि का स्वागत करने के लिए अंबानी परिवार उपस्थित था। कोरोना काल को देखते कोविड प्रोटोकॉल का भी पालन किया गया। मेहमानों के बीच उत्साह देखने लायक था क्योंकि वे जादुई धीरूभाई अंबानी स्क्वायर से होते हुए जियो वर्ल्ड सेंटर के ग्रैंड थिएटर में पहुंचे। राधिका ने मंच पर कठिन अष्टरस के साथ ही विभिन्न देवताओं की स्तुतियों पर मनमोहक प्रस्तुति मंच पर दी।
ये भी पढ़ें
मुख्य चुनाव आयुक्त की 'पर्वत यात्रा, उत्तराखंड के दूरस्थ मतदान केंद्र का किया दौरा