1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. mother dairy to hike milk prices by rs 2 per litre in delhi ncr

अब मदर डेयरी ने दूध के रेट बढ़ाए, जानिए नई कीमतें

mother dairy
अमूल के बाद अब डेयरी फर्म मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा कर दी है। मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। यह बढ़ी हुई कीमत 6 मार्च 2022 से ही प्रभावी हो जाएंगी।
 
 मदर डेयरी दूध के दाम बढ़ाने को लेकर कहना है कि मिल्क प्रोक्योरमेंट में जुलाई 2021 के बाद करीब 8 से 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। 
 
इसके चलते इसे दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। जुलाई 2021 में दूध के दाम बढ़ा दिए थे। मदर डेयरी का दूध 6 मार्च 2022 से हरियाणा, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भी 2 रुपए महंगा मिलेगा।

अब लोगों को मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध 59 रुपए प्रति लीटर और टोंड मिल्क 49 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा।