1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. More than 20000 corona cases in Mumbai for the third consecutive day

मुंबई में लगातार तीसरे दिन 20000 से ज्यादा Corona केस, 68 CBI कर्मी भी संक्रमित

कोरोनावायरस
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लगातार तीसरे दिन कोरोनावायरस के 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। दूसरी ओर, मुंबई स्थित सीबीआई कार्यालय के 68 कर्मियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 
 
जानकारी के मुताबिक मुंबई में शनिवार को 20 हजार 318 कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं, जबकि संक्रमण के चलते 5 लोगों की मौत हुई है। शहर में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 6 हजार के करी है। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को मुंबई में 20 हजार 971 मामले सामने आए थे, जबकि 6 लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार को भी 20 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। 
 
CBI के मुंबई कार्यालय में 68 कर्मी संक्रमित : मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के कार्यालय में कार्यरत लगभग 68 कर्मचारी कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित हो गए हैं।
 
केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि सीबीआई ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) को बीकेसी कार्यालय में कार्यरत 235 लोगों की कोविड-19 जांच करने के लिए कहा गया था। 
 
उन्होंने कहा कि इन 235 लोगों में 68 के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जांच कराने वालों में अधिकारी भी शामिल थे। संक्रमितों को घर पर पृथकवास में रहने के लिए कहा गया है। 
 
अगला लेख
जम्मू और कश्मीर में भारी बर्फबारी, मुस्‍तैदी से डटे हैं भारतीय जवान, वीडियो हुआ वायरल