सम्बंधित जानकारी
- 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव, लोगों की जान कीमती है या चुनाव?
- पंजाब के सीएम चन्नी के परिवार के 3 सदस्य निकले कोरोनावायरस से संक्रमित
- बाहुबली के कटप्पा अस्पताल में भर्ती, बीते दिनों सत्यराज की कोरोना रिपोर्ट आई थी पॉजिटिव
- 15 से 18 वर्ष की उम्र के 2 करोड़ से अधिक बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज
- एक बार Corona हो जाने के बाद क्या आपको हो सकता है Omicron या Delta का संक्रमण, WHO ने दिया जवाब
पश्चिम बंगाल के मंत्री सुजीत बोस कोरोनावायरस से संक्रमित
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दमकल विभाग के मंत्री सुजीत बोस एक बार फिर कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद वे घर में ही पृथकवास में हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सुजीत बोस पिछले वर्ष मई में भी कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे। स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, कोविड-19 के लक्षण महसूस करने पर मंत्री सुजीत बोस ने शुक्रवार रात आरटी-पीसीआर जांच करवाई, जिसमें वह वायरस से संक्रमित पाए गए।
उनमें बीमारी के हल्के लक्षण हैं और वह घर में ही पृथकवास में हैं। अधिकारी के मुताबिक सुजीत बोस के परिवार के अन्य सदस्यों की जांच शनिवार को की जाएगी।(भाषा)
