सम्बंधित जानकारी
- अब जम्मू फ्रंटियर पर घुसपैठ का प्रयास, 1 घुसपैठिया ढेर, 2 दिन पहले बैट हमलावर ने एलओसी पर किया था हमला
- इंदौर में तीसरी लहर, संक्रमितों में 77 प्रतिशत ले चुके हैं वैक्सीन की दोनों डोज, 21-40 उम्र के लोगों पर अधिक खतरा...
- नए साल के पहले कारोबारी दिन पर शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में रहा उछाल
- Delhi में आबकारी नीति के खिलाफ प्रदर्शन, डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा- बीजेपी बेवजह बना रही है मुद्दा, कालेधन पर लगेगी लगाम
- दिल्ली में सर्द सुबह, न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस, AQI 389 रहा
6 दिन बाद दोबारा कांग्रेस में शामिल हुए विधायक बलविंदर लड्डी
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के महज 6 दिन बाद पंजाब के विधायक बलविंदर सिंह लड्डी पार्टी से नाता तोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। लड्डी ने सोमवार को कहा कि वह रविवार की रात यहां कांग्रेस के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश चौधरी और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस में वापस लौट आए।
श्री हरगोबिंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी, कादियान से विधायक फतेहजंग सिंह बाजवा के साथ 28 दिसंबर को नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हुए थे। दोनों विधायक भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे।
