1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Minor girl molested in Maharashtra, threatened for conversion, 2 arrested

महाराष्ट्र में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, धर्मांतरण की दी धमकी, 2 लोग गिरफ्तार

maharashtra
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और धर्मांतरण के लिए उसे धमकाने के मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा का हनन करने के लिए हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल) और अन्य प्रासंगिक धाराओं समेत यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ भायंदर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक एक आरोपी ने लड़की को 12 जून को कुछ कपड़े, आभूषण और एक बुरका दिया और उससे कहा कि वह उसके साथ भागकर धर्म परिवर्तन कर ले।

अधिकारी ने कहा कि लड़की के इनकार करने पर उसने नकली रिवॉल्‍वर लहराई और बात नहीं मानने पर उसे गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि दोनों ने लड़की से छेड़छाड़ भी की। पुलिस उपायुक्त जयंत बाजबाले ने कहा कि दोनों आरोपी शनिवार तक पुलिस हिरासत में हैं और जांच जारी है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
अगला लेख
दिल्ली एयरपोर्ट पर 13 करोड़ रुपए की कोकीन बरामद, केन्याई महिला गिरफ्तार