• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shameful misbehavior with Japanese girl on Holi in Delhi
Written By
Last Updated : शनिवार, 11 मार्च 2023 (01:52 IST)

होली की आड़ में जापानी लड़की से की शर्मनाक हरकत, वीडियो हुआ वायरल

होली की आड़ में जापानी लड़की से की शर्मनाक हरकत, वीडियो हुआ वायरल - Shameful misbehavior with Japanese girl on Holi in Delhi
भारत में पहली बार होली खेलने आई जापानी लड़की के साथ दिल्ली के पहाड़गंज में कुछ लड़कों के द्वारा होली की आड़ में शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। लड़की इन सबसे बचने की काफी कोशिश करती है लेकिन लड़कों का झुंड उसे ऐसा करने नहीं देता। बाद में घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

खबरों के अनुसार, होली के मौके पर अक्सर रंग लगाने को लेकर छेड़छाड़ जैसी अन्य घटनाएं सामने आती रहती हैं। इसी तरह की एक घटना सामने आई है जिसमें एक जापानी लड़की के साथ कई लड़के सड़क पर शर्मनाक हरकत करते दिख रहे हैं।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना को कई महिलाएं यौन उत्पीड़न बता रही हैं और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रही हैं। ये घटना दिल्ली के पहाड़गंज की बताई जा रही है जहां पहली बार भारत में होली खेलने आई लड़की के साथ लड़कों ने छेड़छाड़ की गई।

लड़की इन सबसे बचने की काफी कोशिश करती है लेकिन लड़कों का झुंड उसे ऐसा करने नहीं देता। घटना के बाद सामाजिक कार्यकर्ता इस घटना की निंदा कर रहे हैं। आरोपियों पर कार्रवाई की मांग। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने भी बयान जारी किया है। फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
Delhi Liquor Case में एक्शन में ED, क्या सिसोदिया के बाद होगी कविता की गिरफ्तारी