1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mercury crossed 40 degree Celsius in Chandrapur

चंद्रपुर में पड़ रही झुलसाती गर्मी, पारा पहुंचा 40 डिग्री सेल्सियस के पार

Chandrapur
चंद्रपुर (महाराष्ट्र)। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार विदर्भ क्षेत्र में स्थित चंद्रपुर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
 
आरएमसी के मुताबिक जिले में सुबह से ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी है और दोपहर बाद सड़कें वीरान हो जाती हैं, क्योंकि लोग चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान बन गया है।
 
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से 127 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मपुरी तहसील में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। विदर्भ क्षेत्र के अन्य जिलों की बात करें तो वर्धा में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 39.9 डिग्री सेल्सियस, अमरावती में 39.6 डिग्री सेल्सियस, यवतमाल में 39.5 डिग्री सेल्सियस, बुलढाणा में 39.2 डिग्री सेल्सियस और नागपुर व गोंदिया में 39-39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
अगला लेख
यूपी पुलिस ने मुठभेड़ में ढाई लाख के इनामी माफिया को किया ढेर, 5 पुलिसकर्मी भी घायल