1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Mayawati on twitter

मायावती की ट्विटर पर एंट्री, किए दर्जनभर ट्वीट, हुए 8 हजार से ज्यादा फॉलोअर

Mayawati
नई दिल्ली/लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया से दूरी ख़त्म करते हुए ट्विटर पर अपन आधिकारिक अकाउंट बना लिया है। बसपा की ओर से बुधवार को जारी बयान में यह जानकारी दी।
 
पार्टी ने इस आशय की अधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि मायावती ने पहली बार ट्विटर को संवाद का माध्यम बनाया है। इसके ज़रिए वह विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय साझा करेंगी। उनका ट्विटर हैंडल है.... @ShushriMayawati।
 
उल्लेखनीय है कि मायावती का यह अकाउंट 22 जनवरी को शुरू हुआ था। ट्विटर द्वारा इसे वेरीफ़ाई किए जाने बाद पार्टी ने इसकी पुष्टि कर दी है। अब तक उन्होंने दर्जन भर ट्वीट भी किए हैं। वह सिर्फ़ ट्विटर सपोर्ट को फ़ॉलो कर रही हैं जबकि उनके फ़ॉलोअर की संख्या 8,701 हो गई है।