1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Maoist attack, Naxalism, fire in vehicles

झील से गाद निकालने में जुटे सात वाहनों को माओवादियों ने जलाया

Maoist attack
मुंगेर (बिहार)। जिले की खड़गपुर झील से गाद निकालने के काम मे जुटे सात वाहनों को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने बुधवार देर रात जला दिया।


खड़गपुर अनुमंडल अधिकारी संजीव कुमार ने गुरुवार को बताया कि खड़गपुर झील से गाद निकासी कार्य में लगे चार पोकलेन, दो हाईवा वाहन और एक मोटरसाइकल को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के सदस्यों ने कल देर रात जला दिया।

उन्होंने आशंका जताई कि लेवी नहीं मिलने के कारण माओवादियों ने वाहनों को जलाया है। घटनास्थल पर मौजूद वाहन और उपकरण चालकों के अनुसार, एक दर्जन से भी ज्यादा माओवादी आए और वाहनों को जलाने के बाद नारेबाजी करते हुए फरार हो गए।

संजीव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला मौके पर पहुंच गए हैं और माओवादियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। (भाषा)
अगला लेख
महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का निधन