1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. manik sarkar is known for his honesty

मुख्‍यमंत्री माणिक सरकार के पास हैं बस 3930 रुपए

income tax declaration
अगरतल्ला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक सरकार पांच बार मुख्यमंत्री बने लेकिन उनके पास धन के नाम पर केवल 3,930 रुपए हैं।
 
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मणिक सरकार पांच बार मुख्यमंत्री रहे, लेकिन उनके पास धन के नाम पर कुछ हजार रुपए हैं। उन्होंने कभी टैक्स रिटर्न नहीं फाइल किया। यह जानकारी तब सार्वजनिक हुई जब वह राज्य चुनावों में अपनी उम्मीदवारी का हलफनामा भर रहे थे। विदित हो कि फरवरी में वहां विधानसभा चुनाव होने हैं।
 
पार्टी को दान करते हैं पूरी सैलरी : वामपंथी नेता मणिक सरकार अपनी पूरी सैलरी CPI(M)को दान करते हैं और उन्हें पार्टी की ओर से भत्ते के रूप में केवल 5,000 रुपए मिलते हैं। 69 वर्षीय सरकार के पास महज 1520 रुपए नकद और खाते में 20 जनवरी तक 2,410 रुपए थे। उनके पास अन्य कोई बैंक डिपॉजिट नहीं है।
 
न घर है, न खेती लायक जमीन : माणिक सरकार त्रिपुरा के मुख्यमंत्री होने के साथ ही माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य भी हैं। उनका चुनावी क्षेत्र धानपुर विधानसभा है। उनके पास न तो घर है न ही कृषि योग्य जमीनें हैं। वह मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास में रहते हैं।
 
पत्नी हैं लखपती : उनकी पत्नी पांचाली भट्टाचार्या एक सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी हैं। उनके पास कुल 20,140 रुपए कैश और 86,473.78 और 1,24,101 रुपए दो अलग-अलग खातों में जमा हैं। पांचाली के पास 888.35 स्क्वायर फीट क्षेत्रफल की जमीन है। उन्होंने घोषणा की तिथि तक 15 लाख रुपए कंस्ट्रक्शन पर खर्च किया है। इस वक्त उस जमीन की कीमत 21 लाख है।
 
विदित हो कि सरकार ने आखिरी बार इनकम टैक्स रिटर्न 2011-12 में भरा था। उस वक्त उन्होंने अपनी आय 4,49,770 रुपए दिखाई थी। उसके बाद उन्होंने अब तक कोई इनकम टैक्स रिटर्न नहीं फाइल किया है।
अगला लेख
सोना चमका, चांदी भी हुई मजबूत