1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Man wants to hang Nirbhaya culprit

मुझे बनाओ जल्लाद, मैं लटकाऊंगा निर्भया के दरिंदों को फांसी पर...

Nirbhaya case
नई दिल्ली। हैदराबाद में पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद जलाकर मार देने की दिल दहलाने देने वाली घटना के बाद निर्भया मामला भी सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही निर्भया मामले में दोषी ठहराए गए दरिंदों को फांसी के तख्ते तक ले जाया जा सकता है। 
 
इसी बीच, शिमला (हिमाचल प्रदेश) के रवि कुमार नामक व्यक्ति ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखकर मांग की है कि उन्हें तिहाड़ जेल में जल्लाद नियुक्त किया जाए ताकि निर्भया कांड के दोषियों को जल्द फांसी दी जा सके। गौरतलब है कि तिहाड़ में फिलहाल कोई जल्लाद नहीं है।
 
खबर है कि निर्भया कांड के दोषियों को फांसी देने की तारीख एक महीने के भीतर आ सकती है। राष्ट्रपति अगर दोषियों की दया याचिका खारिज कर देते हैं तो ब्लैक वॉरंट जारी किया जाएगा। इसके बाद फांसी की तारीख तय होगी। आपको बता दें कि आखिरी बार तिहाड़ में संसद पर हमलों के दोषी अफजल गुरु को तिहाड़ में फांसी दी गई थी।
अगला लेख
Kashmir में 1 माह तक पथराव की कीमत 2 करोड़, स्टिंग में खुलासा