1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. man burnt live in partner with tarpin oil
Written By
पुनः संशोधित मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (12:51 IST)

दिल्ली में लिवइन पार्टनर को तारपीन डालकर जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत

नई दिल्ली। दिल्ली में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को तारपीन के तेल से जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला 6 साल से मोहित नामक युवक के साथ दिल्ली में अमन विहार इलाके में लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी।
 
दरअसल, 10 फरवरी को महिला ने अपने पार्टनर को उसके दोस्तों के घर पर ड्रग्स लेते देख लिया था। इसी के चलते दोनों के बीच काफी बहस हुई और मोहित ने महिला पर तारपीन का तेल डालकर उसे‍ जिंदा जला दिया। इससे पहले भी दोनों के बीच कई बातों को लेकर झगड़े हुए हैं। 11 फरवरी को अमन विहार पुलिस में इस घटना की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। 
 
इस मामले की जांच में पता चला है कि महिला की लिव‍इन रिलेशनशिप में रहने से पहले शा‍दी हो चुकी थी। पिछली शादी से महिला का एक 8 साल का बेटा है और लिवइन रिलेशनशिप में रहकर महिला को एक बेटी भी हुई जो 4 साल की है। 28 वर्षीय महिला एक जूते की फैक्ट्री में काम करती थी। 
 
घटना के बाद महिला को तुरंत ही नजदीकी अस्पलाल में भर्ती कराया गया था। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची, लेकिन महिला के बोलने की स्थिति में न होने की वजह से उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका। महिला की हालत प्रतिदिन बिगड़ने पर उसे एम्स अस्पताल में रेफर किया गया था। यहां लगभग 10 दिनों के इलाज के बाद सोमवार शाम महिला की मौत हो गई। हा‍लांकि पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मोहित पर धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
ये भी पढ़ें
सिंगापुर के Pay Now से जुड़ा UPI, क्या बोले पीएम मोदी?