मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. mamata banerjee says, how has your MadhyaPradesh (tummy) grown so big
Written By
Last Updated : मंगलवार, 31 मई 2022 (17:27 IST)

पेट बढ़कर मध्यप्रदेश हो रहा है, कपाल भांति करके दिखाओ, 10 हजार दूंगी : ममता

mamata banerjee
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो पार्टी के एक कार्यकर्ता से बड़े ही मजाकिया अंदाज में कह रही है कि उसका पेट बढ़कर मध्यप्रदेश हो रहा है।
 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पार्टी के एक कार्यकर्ता से ममता कहती हैं, 'जिस तरह से आपका पेट बढ़ रहा है, आप किसी भी दिन गिर सकते हैं। क्‍या आप अस्‍वस्‍थ्‍य हैं?' इस पर कार्यकर्ता कहता है कि उसे कोई बीमारी नहीं है, वो एकदम फिट है। पार्टी कार्यकर्ता ममता बनर्जी को अपना डेली रूटीन भी बताता है।
 
इस पर ममता कहती हैं कि ये संभव नहीं है। अगर आप 1000 बार कपाल भाती करके दिखा दो तो मैं इसी वक्त 10 हजार रुपए दूंगी। ममता और पार्टी कार्यकर्ता के बीच हुए इस रोचक संवाद को सुनकर वहां बैठे अन्य पार्टी कार्यकर्ता हंसते दिखाई देते हैं। 
ये भी पढ़ें
राहुल भट्‍ट के बाद अब विस्थापित कश्मीरी महिला टीचर रजनी की कुलगाम में हत्या