सम्बंधित जानकारी
- Sidhu Moose Wala murder: पंजाब पुलिस का दावा- सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे, कई से पूछताछ जारी
- सिद्धू मूसेवाला के शरीर में मिलीं 24 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
- Sidhu Moose Wala Murder : सिद्धू मूसेवाला मर्डर मिस्ट्री, उत्तराखंड से STF ने पकड़े 6 संदिग्ध
- मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, पंजाब पुलिस ने कहा- गाड़ी पर हुई थी 30 राउंड फायरिंग, SIT करेगी जांच
- सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए BJP ने केजरीवाल को ठहराया जिम्मेदार
सिद्धू मूसेवाला को अंतिम विदाई देने उमड़ी भीड़, कुछ ही देर में अंतिम संस्कार
मानसा। कांग्रेस नेता और गायक सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर आज सुबह मूसा गांव पहुंचा। यहां उन्हें अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। मूसेवाला को दोपहर 12 बजे अंतिम विदाई दी जाएगी।
सिद्धू मूसेवाला का परिवार मानसा सिविल अस्पताल से उनका शव लेकर मूसा गांव स्थित घर पहुंचा। अंतिम दर्शन के मूसेवाला के घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई।
Punjab | A huge crowd gathers outside the residence of #SidhuMooseWala in Mansa; his body has been brought here from Mansa Civil Hospital. pic.twitter.com/NmBnyognJW
— ANI (@ANI) May 31, 2022
मूसेवाला की रविवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, सिद्धू मूसेवाला के शरीर में 24 गोलियां मिलीं। की मौत ज्यादा खून बहने के कारण हुई।
राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा वापस लिए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई। सरकार ने उनकी सुरक्षा के लिए मुहैया किए गए 4 कमांडो की संख्या घटाकर 2 कर दी थी।
उत्तराखंड ने पुलिस ने इस मामले में 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पंजाब से भी इस मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने पंजाब सरकार पर सवाल उठाते हुए घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
