सम्बंधित जानकारी
- सड़क हादसे कम करने के लिए 7500 करोड़ की योजना, हाईवे पर कम होंगे ब्लैक स्पॉट
- दुर्घटना दावों का इस तरह होगा निपटान, मंत्रालय ने जारी किए नए नियम
- UP: आगरा में भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 500 मीटर खाई में गिरी बारातियों से भरी गाड़ी, 13 की मौत
- झांसी में ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 4 बच्चों समेत 11 श्रद्धालुओं की मौत
UP के नोएडा में बड़ा हादसा, कार सवार ने 7 लोगों को रौंदा, 4 की हालत गंभीर
उत्तर प्रदेश के नोएडा से सड़क दुर्घटना की एक दर्दनाक घटना सामने आई है।कार सवार ने अपने वाहन की रफ्तार से 7 लोगों को रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस, चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
खबरों के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात को नोएडा के सेक्टर 113 क्षेत्र में घटी है। 4 घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जबकि 7 लोगों की मौत हो गई है।
कार चालक ने सबसे पहले बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। वहां लोगों का हंगामा बढ़ा तो चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई। इसकी चपेट में आइसक्रीम का ठेला आया। इसके बाद बेलगाम कार ने एक दूसरी कार को टक्कर मारी, जिसमें दंपति सवार थे।
खबरों के अनुसार, चालक शराब के नशे में धुत था, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। साथ ही कार के नंबर के आधार पर मालिक की तलाश की जा रही है।
