सम्बंधित जानकारी
- 62 की उम्र में महिला ने चढ़ा पहाड़, वीडियो देख हैरान हुए लोग
- Shivamoga Tension: शिमोगा में पथराव और आगजनी के बाद तनाव बढ़ा, दूसरे जिलों में भी असर
- उत्तरप्रदेश में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, 10 की हालत गंभीर
- राव, ठाकरे, पवार की मुलाकात पर फडणवीस ने किया तंज, कहा- अतीत में नाकाम रहे हैं ऐसे प्रयोग
- कर्नाटक : बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या मामले में 2 लोग गिरफ्तार, शिवमोगा में हालात तनावपूर्ण, धारा 144 लागू
उत्तराखंड में बड़ा हादसा, 500 मीटर खाई में गिरी बारातियों से भरी गाड़ी, 13 की मौत
चम्पावत। उत्तराखंड में जिले के सुखीढांग रीठा साहिब (सूखीढांग-डांडा मीनार) मोटर मार्ग पर बारात की एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में 15 लोग सवार थे।
बताया गया है कि यह भीषण सड़क हादसा सोमवार देर रात को बुडम क्षेत्र में घटित हुआ है। दुर्घटना की जानकारी मंगलवार सुबह प्रशासन तक पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टनकपुर से बारात लेकर आ रही मैक्स कैब सोमवार देर रात सूखी ढांग- डांडा मीनार रोड स्थित बुडम के पास एकाएक अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में समा गई।
हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची चल्थी पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया गया है कि गंभीर रूप से घायल चालक और अन्य घायल को रेस्क्यू कर लोहाघाट अस्पताल भेजा गया है।
चम्पावत जिले के जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार दुर्घटना का शिकार मैक्स वाहन इतनी गहरी खाई में गिरा है कि उसमें से हताहतों को बाहर निकालने में भी भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।
