1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Major accident on Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, एमपी के 2 पुलिस जवानों सहित 4 की मौत

Road Accident
मथुरा। आज शुक्रवार तड़के यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर क्षेत्र में अनियंत्रित बोलेरो पुलिया से टकरा गईं। इसमें मध्यप्रदेश पुलिस के 2 जवानों समेत 4 की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया है।

 
जिला टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) के थाना बुड़ेरा की पुलिस किसी अपराध में वांछित आरोपियों की तलाश में शुक्रवार तड़के उनके नजदीकी रिश्तेदारों को लेकर बहादुरगढ़ हरियाणा जा रही थी। तभी एक्सप्रेस वे पर सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 80 के समीप अचानक बोलेरो अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई। इससे बोलेरो सवारों में चीख-पुकार मच गई।
 
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो सवारों को निकालकर इलाज के लिए भेजा। इस दोरान थाना बुड़ेरा में तैनात हेड कांस्टेबल भवानी प्रसाद, रतिराम, कांस्टेबल कमलेन्द्र यादव और महिला कांस्टेबल हीरादेवी के अलावा पकड़ने जा रहे आरोपी की बहन प्रीति, पति धर्मेंद्र निवासी ललितपुर, युवक रवि घायल हो गए। इनमें से पुलिस हेडकांस्टेबल भवानी प्रसाद, महिला कांस्टेबल हीरादेवी समेत 4 लोगों की मौत हो गई।
अगला लेख
29वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के भावों में कोई परिवर्तन नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या हैं भाव