• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. maharashtra minister on aishwarya rai eyes
Written By
Last Updated : मंगलवार, 22 अगस्त 2023 (07:41 IST)

महाराष्ट्र के मंत्री बोले- मछली खाने से होंगी ऐश्वर्या राय जैसी आंखें

aishwarya rai
Maharashtra News : महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री और भाजपा नेता विजय कुमार गावित ने कहा है कि प्रतिदिन मछली खाने से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जैसी सुंदर आंखें हो सकती हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और मंत्री के बयान पर बवाल मच गया।
 
उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में राज्य के आदिवासी मंत्री विजयकुमार गावित ने कहा, 'जो लोग रोज मछली का सेवन करते हैं उनकी त्वचा स्निग्ध हो जाती है और उनकी आंखों में चमक आ जाती है। यदि कोई आपको देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जायेगा।'
 
वीडियो में गावित यह कहते हुए सुने गए, 'क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं। वह रोजाना मछली का सेवन करती थीं। क्या आपने उनकी आँखें देखी हैं? आपकी आंखें भी उनकी तरह हो जाएंगी।'
 
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की विधायक अमोल मिटकारी ने कहा कि मंत्री को इस तरह की तुच्छ टिप्पणियां करने के बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।
 
भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी (ऐश्वर्या राय जैसी) हो जानी चाहिए थीं। मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है।
 
महाराष्ट्र महिला आयोग की प्रमुख रूपाली चाकणकर ने गावित से अपनी टिप्पणियों के बारे में 3 दिनों में स्पष्टीकरण देने को कहा। उन्होंने पत्र में लिखा कि आप अपना स्पष्टीकरण तीन दिन में राज्य महिला आयोग के समक्ष प्रस्तुत करें। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta