सोमवार, 21 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Actor Rajinikanth met Raja Bhaiya in Uttar Pradesh
Last Modified: सोमवार, 21 अगस्त 2023 (20:21 IST)

अभिनेता रजनीकांत का उत्तरप्रदेश दौरा, राजा भैया से की मुलाकात

Actor Rajinikanth visits Uttar Pradesh
Actor Rajinikanth's visit to Uttar Pradesh : अभिनेता रजनीकांत ने अपने उत्तरप्रदेश दौरे पर रामनगरी अयोध्या में रामलला के दर्शन कर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया और प्रतापगढ़ कुंडा के राजकुमार व उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मुलाकात की।

दक्षिण भारत के फ़िल्म जगत के सुपरस्टार रजनीकांत ने उत्तर प्रदेश के दौरे पर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदी बेन से मुलाकात की, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चरण रज लेकर आशीर्वाद लिया तो वहीं पूर्व मुख्यमंत्री व सपा प्रमुख अखिलेश यादव को गले लगाया और निकल पड़े रामनगरी अयोध्या, जहां रामलला का दर्शन कर तीव्र गति से चल रहे श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया।

हनुमान लला के दर्शन कर सोमवार को सुपरस्टार रजनीकांत पहुंच गए प्रतापगढ़ कुंडा के राजकुमार व उत्तर प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधायक राजा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया से मिलने उनके आवास 'रामायण' पहुंचे।

यहां राजा भैया ने अभिनेता रजनीकांत का स्वागत भव्य अंदाज में किया और उन्हें उपहार भी दिया। उपहार में राजा भैया ने रजनीकांत को एक थाली में लाल कपड़ा बिछाकर लोटे में गंगाजल व बाबा विश्वनाथ की विभूति दी। राजा भैया ने रजनीकांत की तारीफ करते हुए कहा कि वे फ़िल्मी दुनिया ही नहीं, बल्कि भक्ति के क्षेत्र में भी महान हैं, साथ ही उन्‍होंने रजनीकांत को महानायक भी बताया।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
प्रकाश राज ने पहले उड़ाया Chandrayaan 3 का मजाक, फिर बोले- 'नफरत केवल नफरत देखती है'