सम्बंधित जानकारी
- गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तान से संबंध’ मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता रिपुन बोरा से की 6 घंटे तक पूछताछ
- Pakistan क्यों गई थी कांग्रेस नेता की पत्नी, गौरव गोगोई ने दिया CM हिमंत विस्वा सरमा को जवाब
- हिमंत विश्व शर्मा का दावा, गोगोई की पत्नी के पाक सरकार के वेतन पर काम करने का बोरा का बयान चौंकानेवाला कबूलनामा
- पहलगाम आतंकी हमले के बाद असम में 73 पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार, क्या बोले CM हिमंत सरमा
- अंतरराष्ट्रीय सुविधाओं वाला नया क्रिकेट स्टेडियम अगले साल फरवरी तक बनकर तैयार हो जाएगा: हिमंत
विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यस्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार
Assam News in hindi : कांग्रेस की असम इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भाजपा नीत राज्य सरकार की रविवार को आलोचना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ मोर्चे को केवल सत्ता, धन, भूमि और सिंडिकेट की परवाह है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की राजधानी गुवाहाटी में विनाशकारी बाढ़ और जलभराव ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिसका मुख्य कारण सत्तारूढ़ पार्टी के करीबी मंत्रियों और लोगों द्वारा आर्द्रभूमि पर किया गया अतिक्रमण है।
गोगोई ने सुबह शिवसागर से नागांव तक 250 किलोमीटर लंबी यात्रा की शुरूआत की। यात्रा के दौरान हजारों समर्थकों के साथ उनका काफिला शाम को जोरहाट और गोलाघाट से गुजरेगा। ALSO READ: मणिपुर में भारी बारिश से 3,802 लोग प्रभावित, 883 घर क्षतिग्रस्त
उन्होंने शिवसागर शहर में ऐतिहासिक शिव दौल (मंदिर) के दर्शन करने के बाद कहा कि यह सरकार सत्ता, धन, भूमि हड़पने और सिंडिकेट में गहराई तक लिप्त है। गुवाहाटी के आम लोगों की जरूरतों के बजाय अनियोजित निर्माण, भूमि हड़पना और ठेकेदार केंद्रित फ्लाईओवर प्राथमिकता बन गए हैं।
असम की राजधानी में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। भारी बारिश के कारण लगभग सभी सड़कें और कई रिहायशी इलाके जलमग्न हो गए हैं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सभी इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है, जबकि कुछ जगहों पर तो इससे भी अधिक पानी भरा है। ALSO READ: उत्तर सिक्किम में भारी बारिश और भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे
गोगोई ने कहा कि गुवाहाटी में भाजपा की नीति धन और जमीन के लालच पर आधारित है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा लंबे समय तक गुवाहाटी विकास मंत्री रहे। अब उनके करीबी सहयोगी मंत्री हैं लेकिन भाजपा के मंत्रियों को जल निकायों के संरक्षण और जल निकासी व्यवस्था मजबूत करने से ज्यादा अपने घर तक जाने वाली सड़क की चिंता है।
लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता ने आवास और शहरी मामलों के मंत्री जयंत मल्ला बरुआ के आवास का जिक्र किया, जहां तक कंक्रीट की सड़क बनाने के लिए कथित तौर पर अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने कहा कि हम राज्य में एक-एक करके पूरे भ्रष्टाचार को उजागर करेंगे। गुवाहाटी के विकास संबंधी विभिन्न विभागों में व्याप्त भारी भ्रष्टाचार को भी आने वाले दिनों में उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि असम में हाल में हुए पंचायत चुनावों में सभी विपक्षी दलों ने उम्मीदों से खराब प्रदर्शन किया।Unplanned construction, land grab and contractor specific flyover have taken priority over the needs of the ordinary people of Guwahati.
— Gaurav Gogoi (@GauravGogoiAsm) May 30, 2025
Greed for money and land is driving the BJP policy in Guwahati.
Chief Minister Himanta Biswa Sarma was the Guwahati Development Department… pic.twitter.com/sNDS9qLHMT
उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों को अपने-अपने प्रदर्शन की समीक्षा करनी चाहिए और कांग्रेस भी ऐसा कर रही है। विपक्षी दलों में कांग्रेस सबसे शक्तिशाली है। विपक्षी मोर्चे को मजबूत करने के लिए हमें कांग्रेस को मजबूत करना होगा।
edited by :Nrapendra Gupta
