1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Actor Rajinikanth reached Ayodhya, visited Ramlala and Hanuman Garhi

अभिनेता रजनीकांत पहुंचे अयोध्या, रामलला व हनुमान गढ़ी के किए दर्शन

Rajinikanth
Actor Rajinikanth reached Ayodhya : सुप्रसिद्ध सिने अभीनेता रजनीकांत श्रीराम नगरी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्‍होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के अस्थाई मंदिर में विराजमान श्रीराम लला के दर्शन और निर्मित हो रहे नवीन रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य को भी देखा। उसके उपरांत अयोध्या सिद्ध पीठ श्री हनुमान गढ़ी में हनुमान लला का दर्शन किया।
 
सिने स्टार रजनीकांत के अयोध्या पहुंचने पर राम मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी विमलेंद्र मोहन मिश्र, डॉक्टर अनिल मिश्र, कमिश्नर गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा, नगर आयुक्त विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक सुरक्षा पंकज पांडेय, टाटा कंसल्टेंसी के मैनेजर विनोद शुक्ला, रामशंकर आदि ने स्वागत किया।
 
इस दौरान अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि बहुत वर्षों बार अयोध्या धाम आकर प्रभु श्रीराम के दर्शन की प्रतीक्षा थी जो आज  पूर्ण हो गई। उन्होंने कहा कि मंदिर का निर्माण कार्य देखकर अति प्रसन्नता हुई। प्रभु ने चाहा तो मंदिर निर्माण पूर्ण होने के पश्चात पुनः आएंगे। इस दौरान अभिनेता को मंदिर का प्रारूप देकर और रामनामी (अंगवस्त्र) ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। .... और पढ़ें
अगला लेख
महंत रामचंद्र दास की पुण्यतिथि पर CM योगी ने श्रद्धांजलि अर्पित की