1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Maharashtra Lokpal Bill Fadnavis

महाराष्ट्र में लागू होगा लोकायुक्त कानून, एकनाथ शिंदे सरकार ने माना अन्ना हजारे का सुझाव

Maharashtra
नागपुर। केंद्र के लोकपाल कानून की तरह महाराष्ट्र में एक लोकायुक्त कानून बनाया जाएगा, जिसके दायरे में मुख्यमंत्री और मंत्री आएंगे। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को यह जानकारी दी। यहां विधानमंडल के शीत सत्र की पूर्व संध्या पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक विधेयक पेश किया जाएगा।
 
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की अगुवाई वाली समिति की सिफारिशों को पूर्ण रूप से स्वीकार कर लिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि लोकायुक्त के पद पर उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश या उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश को नियुक्त किया जाएगा। भाषा
अगला लेख
Coal Scam: CM बघेल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- राजनीति से प्रेरित कार्रवाई के लिए मैं तैयार