सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. meeting between Maharashtra and Karnataka on the border issue amit shah
Written By
Last Updated : बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (22:56 IST)

Border Issue : महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बैठक खत्म, पूरे मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

Maharashtra-Karnataka border dispute
नई दिल्ली। Maharashtra and Karnataka Border Issue : महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद पर बैठक हुई। बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया। शाह ने कहा कि मुद्दे पर दोनों मुख्यमंत्रियों से बात हुई। उन्होंने कहा कि दोनों मुख्यमंत्रियों से विस्तार से बात हुई। हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेंगे। मुद्दे को राजनीतिक रंग न दिया जाए।  

बैठक के बाद शाह ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि सीमा विवाद पर महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच आज सकारात्मक माहौल में बैठक हुई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक और महाराष्ट्र को सीमा विवाद के हल के लिए दोनों राज्यों से 6 सदस्यों की एक टीम गठित करने को कहा।
 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और कर्नाटक के उनके समकक्ष बसवराज बोम्मई के साथ एक बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि सीमा विवाद का हल सड़कों पर नहीं, बल्कि सिर्फ संवैधानिक तरीकों से किया जा सकता है।
 
शाह ने कर्नाटक में 865 मराठीभाषी गांवों पर महाराष्ट्र के दावा करने के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में हिंसा भड़कने पर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को यहां बुलाया था।
 
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र भी बैठक में उपस्थित थे।

हाल में महाराष्ट्र के वाहनों को बेलगांव में और कर्नाटक के वाहनों को पुणे में क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद सीमा विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया था।