सम्बंधित जानकारी
- पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से कांपा उत्तर भारत, वैष्णोदेवी में हुआ 'धवल श्रृंगार', देखें फोटो...
- वैष्णोदेवी में इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई
- वैष्णोदेवी के श्रद्धालुओं को नए साल पर मिलेगा यह 'तोहफा'
- वैष्णोदेवी यात्रियों के लिए शुरू हुई बड़ी सुविधा, 1 घंटे का कठिन सफर पूरा होगा अब सिर्फ 3 मिनट में...
- वैष्णोदेवी रोपवे का उद्घाटन 24 दिसंबर को, बुजुर्गों को मिलेगा तोहफा
बर्फबारी और कड़ी सर्दी भी नहीं रोक पाई मां वैष्णोदेवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को
जम्मू। भारी बर्फबारी और कड़ाके की सर्दी के बाद भी माता वैष्णोदेवी मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना करीब 13 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि श्राइन बोर्ड ने अभी तक प्राकृतिक गुफा मार्ग को नहीं खोला है जिसे सामान्य तौर पर जनवरी के मध्य तक तीर्थयात्रियों के लिए खोल दिया जाता है। इस दौरान प्रतिदिन दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 7,000 हो जाती है।
श्री माता वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिमरनदीप सिंह ने कहा कि बर्फबारी और कड़ाके की सर्दी के बावजूद मंदिर में रोजाना 12 से 13 हजार लोग दर्शन के लिए आते हैं।
उन्होंने कहा कि सोमवार को मकर संक्रांति पर दर्शन के लिए प्राकृतिक गुफा मार्ग को नहीं खोला गया, क्योंकि तीर्थयात्रियों की संख्या ज्यादा है और अगले सप्ताह तक प्राकृतिक गुफा मार्ग को खोला जा सकता है और ऐसा तीर्थयात्रियों की संख्या कम होने पर किया जाएगा।
