लखनऊ में भीषण अग्निकांड: सिलेंडर धमाकों से दहला विकासनगर, 200 झोपड़ियां जलकर राख, 2 बच्चों की जान गई
लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-12 रिंग रोड किनारे अवैध बस्ती में बुधवार शाम लगी भीषण आग में 200 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गई। झोपड़ियों में रखे 100 के करीब गैस सिलिंडर भी फटे। लापता हुए 6 बच्चों में से आयुषी और स्वाती नामक 2 बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है।
विकासनगर सेक्टर-12 स्थित मिनी स्टेडियम से कुछ दूरी पर तीन बीघा खाली जमीन पर वर्षों से लोग झोपड़ी बना कर रह रहे थे। बुधवार शाम को अचानक यहां आग लग गई। देखते ही देखते आग ने सैकड़ों झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से पूरे इलाके में भगदड़ मच गई। बस्ती में बनी झोपड़ियों से लोग जान बचाकर भागने लगे। 22 दमकल की गाड़ियों ने मिलकर आग बुझाने का काम शुरू किया जो रात 10 बजे तक चलता रहा। पुलिस और प्रशासन का सर्च ऑपरेशन जारी है।
नाराज लोगों की पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोक और धक्का-मुक्की भी हुई। लोगों का आरोप है कि समय पर पुलिस व दमकल नहीं पहुंची और आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।लखनऊ के विकासनगर सेक्टर-12 रिंग रोड किनारे अवैध बस्ती में बुधवार शाम लगी भीषण आग में 200 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख हो गई। झोपड़ियों में रखे 100 के करीब गैस सिलिंडर भी फटे। पढ़ें ????https://t.co/LkyQfSbF3Y#lucknow #lucknowfire #fire #uttarpradesh #video #slum pic.twitter.com/APNX3WPUbn
— Webdunia Hindi (@WebduniaHindi) April 16, 2026
आरोप है कि मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम को फोन लगाया गया, पर कॉल नहीं लगी। कुछ देर के बाद कॉल लगी और सूचना दी गई। कहा जा रहा है कि सूचना के एक घंटे के बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां पहुंची। देरी की वजह से आग विकराल रूप ले चुकी थी। एक के बाद एक झोपड़ियां धूं-धूं करके जलने लगीं।
उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी: डिप्टी सीएम
अग्निकांड की सूचना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ इस घटना में बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत वार्ता की और पीड़ित परिवारों के रहने व भोजन व्यवस्था के लिए आदेश दिया।
edited by : Nrapendra Gupta

