रविवार, 13 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Lookout notice against Kiran Gosavi
Written By
Last Modified: बुधवार, 13 अक्टूबर 2021 (21:13 IST)

गोसावी के खिलाफ लुकआउट नोटिस, आर्यन खान से जुड़े में हैं मुख्य गवाह

Cruise Drugs Case
मुंबई। क्रूज ड्रग्ज मामले में आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी। लोगों को लगा कि ये NCB के ऑफिस में बैठे आर्यन खान की तस्वीर है। हालांकि ये तस्वीर रेड के ठीक बाद ली गई थी। तस्वीर ले रहा व्यक्ति को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो हुई।

बताया गया कि ड्रग्ज पार्टी मामले में मुख्‍य गवाह किरण गोसावी है। पुणे पुलिस ने गोसावी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। धोखाधड़ी के एक मामले में वह फरार है। किरण गोसावी के खिलाफ 2018 में पुणे के फरसखाना पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।

गोसावी के खिलाफ मलेशिया में नौकरी का ऑफर देकर तीन लाख रुपए ठगी का मामला दर्ज किया गया है, उसके खिलाफ 29 मई, 2018 को एक मामला दर्ज किया गया है। गोसावी के विदेश भाग जाने की आशंका को मानते हुए उसे कहीं जाने से रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें
Veer Savarkar पर सियासी घमासान, अब 'मैदान' में उतरे सावरकर के पोते