1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Lockdown will be imposed if 20000 corona cases come to Mumbai
Written By
पुनः संशोधित मंगलवार, 4 जनवरी 2022 (13:35 IST)

चेतावनी! मुंबई में 20000 Corona केस आए तो लग जाएगा Lockdown

मुंबई। महानगर में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) केस के बीच मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि यदि मुंबई में संक्रमण का दैनिक आंकड़ा 20 हजार हुआ तो यहां लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया जाएगा। 
 
किशोरी ने ट्‍वीट कर यह जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि मुंबई में सोमवार को संक्रमण के 8000 से ज्यादा मामले सामने आए थे, जबकि पूरे महाराष्ट्र में 12000 से ज्यादा मामले सामने आए थे। मुंबई में नए मामलों में 27% से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई है। 
आपको बता दें कि वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र के बाद कुल सक्रिय मामलों में केरल का दूसरा नंबर है। यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना सक्रिय मामले 118 बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 19,714 हो गई है। राज्य में 2606 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 51,84,587 हो गई है।
 
ये भी पढ़ें
क्या बला है ये बुल्ली बाई’ ऐप, जानिए पूरा मामला?