1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. IHU more lethal variant than Omicron found in France

बड़ी खबर, फ्रांस में मिला Omicron से ज्यादा घातक वैरिएंट IHU, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

कोरोनावायरस
पेरिस। दुनिया में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस (Coronavirus) मामलों के बीच फ्रांस से अच्छी खबर नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि फ्रांस में ओमिक्रोन (Omicron) से ज्यादा खतरनाक वैरिएंट मिला है।
 
फ्रांस में वैज्ञानिकों के मुताबिक यह नया वैरिएंट IHU यानी B.1.640.2 ओमिक्रोन से ज्यादा तेजी से फैलता है। इस वैरिएंट को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ओमिक्रॉन से भी ज्यादा तेजी से फैलता है। यह टीका लगवा चुके और एक बार संक्रमित हुए लोगों को भी शिकार बना सकता है। 
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस वैरिएंट के 46 म्यूटेशन हो सकते हैं, जो ओमिक्रॉन के मुकाबले कहीं ज्यादा हैं। इस नए वैरिएंट के कम से कम 12 केस मार्सिलिस में पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोगों ने अफ्रीकी देश कैमरून की यात्रा की थी।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ : दूसरी ओर, डब्ल्यूएचओ का कहना है कि IHU वैरिएंट फ्रांस के अलावा किसी अन्य देश में नहीं मिला है। महामारी विशेषज्ञ फेगल डिंग का मानना है कि नए वैरिएंट्स सामने जरूर आ रहे हैं, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि ये पुराने वैरिएंट्स के मुकाबले ज्यादा खतरनाक हैं।
अगला लेख
24 घंटे में 308 केस के साथ MP में बेकाबू कोरोना, इंदौर मेंं स्थिति खतरनाक, डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट के 50-50% केस