1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. local train caught fire at navi mumbai station

नवी मुंबई स्टेशन पर लोकल ट्रेन में लगी आग, हड़कंप

Mumbai Local
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बुधवार सुबह एक लोकल ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया। हादसे के समय ट्रेन नवी मुंबई स्टेशन पर खड़ी थी।
 
बताया जा रहा है कि ट्रेन में पहले शॉर्ट सक्रिट हुआ और फिर तेजी से आग फैल गई। ट्रेन को तुरंत खाली कराया गया और आग पर काबू पाया गया। सभी यात्री सुरक्षित है।
 
यह ट्रेन नवी मुंबई से पनवेल की तरफ जा रही थी। हादसे के बाद नवी मुंबई से पनवेल की ओर जाने वाली ट्रेनों को रोक दिया गया था।
 
आग लगने के कुछ ही देर बाद इस पर काबू पा लिया गया। इसके थोड़ी ही देर बाद पनवेल की तरफ जाने वाली ट्रेनों को भी रवाना कर दिया गया।
अगला लेख
हार्दिक पांड्या को महंगा पड़ा जहीर खान का मजाक, सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल