1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Lightning fell on Goa airport

गोवा हवाई अड्डे पर गिरी आकाशीय बिजली, 6 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित

बिजली गिरने से रनवे एज की लाइट क्षतिग्रस्त हो गई

Lightning fell on Goa airport
Lightning fell on Goa airport: गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (MIA) पर आकाशीय बिजली गिरने से 6 उड़ानों के मार्ग में बदलाव किया गया और इसके कारण रनवे के किनारे लगीं (runway edge) लाइट क्षतिग्रस्त हो गई हैं। एक अधिकारी ने पणजी में यह जानकारी दी।
 
बुधवार शाम करीब 5.15 बजे बिजली गिरी : एमआईए के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि उत्तरी गोवा के मोपा स्थित हवाई अड्डे पर बुधवार शाम करीब 5.15 बजे बिजली गिरी थी। उन्होंने कहा कि एमआईए ने रात 8 बजे तक एनओटीएएम (नोटिस टू एयरमैन) लिया। तब तक हवाई अड्डे के परिचालन को सामान्य स्थिति में लाने के लिए क्षतिग्रस्त सभी लाइट को ठीक कर लिया गया था।

 
6 उड़ानों को नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ा : अधिकारियों ने बताया कि एनओटीएएम के दौरान 6 उड़ानों को नजदीकी हवाई अड्डों की ओर मोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। ऐसे प्राकृतिक संकट मानवीय नियंत्रण से परे हैं। एमआईए के अलावा तटीय राज्य के दक्षिण हिस्से में डेबोलिम में एक और हवाई अड्डा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
ग़ाज़ा: रफ़ाह में राहत कार्य बुरी तरह प्रभावित, खुले स्थानों पर सो रहे बच्‍चे