Hanuman Chalisa
Thu, 22 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Leopard, Cat, Forest department

बिल्ली के चक्‍कर में कुएं में गिरा तेंदुआ

Leopard
जूनागढ़। गुजरात में जूनागढ़ जिले के विसावदर तालुका के एक गांव में शनिवार को जंगली बिल्ली का पीछा करते हुए एक तेंदुआ उसके साथ ही 72 फुट गहरे कुएं में गिर गया। बराड़िया गांव के एक फॉर्म हाउस में यह घटना तड़के हुई।
 
हालांकि वन विभाग ने दोनों को बचा लिया लेकिन मजेदार बात यह रही कि बिल्ली के खून का प्यासा बना तेंदुआ कुएं में गिरने के बाद खुद ऐसी भींगी बिल्ली बन गया कि बचाव के दौरान जब रस्सी से बंधे खाट के जरिए उसे बाहर निकाला जा रहा था तो उसी पर बगल में बैठी बिल्ली को उसने छूने तक की कोशिश नहीं की।
 
मेंदरडा के वन अधिकारी एमके गोहिल ने बताया कि बराड़िया गांव के एक फॉर्म हाउस में यह घटना तड़के हुई। इसकी जानकारी वहां सो रहे कुछ मजदूरों ने वन विभाग को दी। तेंदुए को पिंजरे में बंद कर पशु चिकित्सा केंद्र भेजा गया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
इराकी सेना का ताल के 70% हिस्से पर कब्जा