1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. lanslide in dharchula pithoragarh

पिथौरागढ़ के धारचूला में दरका पहाड़, नेशनल हाईवे बंद, दोनों तरफ वाहनों की कतार

pithoragarh landslide
Uttarakhand news in hindi : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ धाराचूला में शनिवार को भारी भूस्खलन हुआ। इस वजह से पहाड़ दरक कर सड़क पर आ गया। हादसे के बाद धारचूला तवाघाट नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। इसके दोनों तरफ कई गाड़ियां फंसी हुई है।
 
हादसे के बाद हाईवे पर दूर तक धूल का गुबार दिखाई दिया। नेशनल हाईवे बंद होने से दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। बताया जा राह है कि जिस समय पहाड़ दरक रहा था उस दौरान कोई वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था। भूस्खलन से जान माल के नुकसान का पता नहीं चला है।
 
हादसे के तुरंत बाद बीआरओ की टीम मौके पर पहुंच गई। हाईवे से मलबा हटाने का काम तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि शीघ्र ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
vishv dhyaan divas पर बोले पीएम मोदी, ध्यान को अपने जीवन का बनाएं हिस्सा