1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Landslide in Sonprayag, SDRF saves 40 pilgrims

सोनप्रयाग में भूस्खलन, केदारनाथ से लौट रहे 40 श्रद्धालुओं को SDRF ने बचाया

sdrf uttrakhand
Sonprayag landslide news : उत्तराखंड के सोनप्रयाग में बुधवार देर भारी भूस्खलन हुआ। केदारनाथ धाम से लौटते समय करीब 40 श्रद्धालु भूस्खलन क्षेत्र में फंस गए। घटना की जानकारी मिलते ही एक्शन में आए SDRF ने श्रद्धालुओं को बचाया। हादसे के बाद केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है।
 
केदारनाथ धाम के रास्ते में सोनप्रयाग के पास देर रात अचानक मलबा गिर गया, जिसके कारण केदारनाथ धाम से लौट रहे 40 से अधिक तीर्थयात्री कल रात करीब 10 बजे से फंसे हुए थे। बाद में SDRF ने उन्हें वहां से निकाल लिया है।
 
गौरतलब है कि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की वजह से इस वर्ष कई बार चारधाम यात्रा को रोका गया है। रविवार को भी भारी बारिश की वजह से केदारनाथ यात्रा को एक दिन के लिए रोक दिया गया था, सोमवार को ही इस मार्ग पर यात्रा शुरू हुई थी। 
 
भारी बारिश की वजह से अलकनंदा और मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। केदारनाथ हाईवे के भी जगह-जगह पहाड़ों से मलबा गिर रहा हैं। इस वजह से यहां प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। 
edited by : Nrapendra Gupta  
photo source : Social Media 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी को घाना का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 4 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर