• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Landslide in Kashmir
Written By
Last Modified: श्रीनगर , शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 (12:34 IST)

कश्मीर घाटी में भूस्खलन, राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध

कश्मीर घाटी में भूस्खलन, राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध - Landslide in Kashmir
श्रीनगर। कश्मीर घाटी को शेष देश से जोड़ने वाले एकमात्र श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को ताजा भूस्खलन के कारण यातायात फिर से अवरुद्ध हो गया।
 
यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रामबन के समीप शुक्रवार रात भूस्खलन होने के कारण राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ है तथा अगले आदेश तक श्रीनगर से जम्मू की ओर केवल एकतरफा वाहन चलेंगे।
 
राजमार्ग की रखरखाव के लिए जिम्मेदार सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) मशीनों और मानवबल के साथ भूस्खलन के बाद सड़क को दुरुस्त करने तथा यातायात की बहाली के लिए युद्धस्तर पर मुस्तैद है।
 
बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात बहाल करने में कुछ घंटे लगेंगे, हालांकि जम्मू से शुक्रवार को रवाना हुए सभी वाहन रात तक कश्मीर घाटी पहुंच गए। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
फिलीपींस में भूकंप, चार मरे, सैकड़ों घायल