Last Modified: मनीला ,
शनिवार, 11 फ़रवरी 2017 (12:38 IST)
फिलीपींस में भूकंप, चार मरे, सैकड़ों घायल
मनीला। दक्षिणी फिलीपींस के मिनडनाओ द्वीप में शुक्रवार देर रात आए शक्तिशाली भूकंप से चार लोगों की मौत हो गई जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अमेरिकी भूगर्भ सर्वे के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.7 मापी गई। इसका केंद्र मिनडनाओ द्वीप के सुरीगाओ शहर में भूमि से 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।
अमेरिका के राष्ट्रीय समुद्री एवं जलवायु प्रशासन के प्रशांत महासागरीय सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक भूकंप से सुनामी का खतरा नहीं है। (वार्ता)