• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Shefali Jariwala dies at the age of 42
Last Updated : शनिवार, 28 जून 2025 (09:05 IST)

Shefali Jariwala : नहीं रहीं शेफाली जरीवाला, कांटा लगा गर्ल का 42 वर्ष की उम्र में निधन

Shefali Jariwala dies
Shefali Jariwala news in hindi : कांटा लगा गाने से मशहूर हुईं मॉडल और फिल्म अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया। वे 42 वर्ष की थीं। शेफाली के निधन की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम उनके घर पहुंची। 

मुंबई पुलिस ने कहा कि उनका शव अंधेरी इलाके में उनके घर पर मिला। मुंबई पुलिस को इसकी सूचना रात 1 बजे मिली। उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल भेज दिया गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

हालांकि कुछ मीडिया खबरों के मुताबिक शेफाली को कार्डियक अरेस्ट आया जिसके बाद उन्हें उनके पति पराग त्यागी ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शेफाली के निधन की खबर से उनके फैंस स्तब्ध रह गए।
 
कांटा लगा गाने के हिट होने के बाद शेफाली ने कुछ म्यूजिक वीडियोज किए और फिर उसके बाद वह पराग त्यागी के साथ नच बलिए 5 में नजर आई थीं। इसके बाद 2018 में शेफाली ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज बेबी कम ना में नजर आई थीं। इसके बाद बिग बॉस 13 में भी नजर आईं। उन्होंने फिल्म 'मुझसे शादी करोंगी' में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया था।
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
कांटा लगा गाने के लिए शेफाली जरीवाला को मिले थे इतने रुपए, रातोरात बन गई थीं स्टार