1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shefali jariwala was paid rs 7000 for kaanta laga actress said her papa almost slapped

कांटा लगा गाने के लिए शेफाली जरीवाला को मिले थे इतने रुपए, रातोरात बन गई थीं स्टार

shefali jariwala movies and tv shows
'बिग बॉस' फेम शेफाली जरीवाला के अचानक निधन से हर कोई शॉक्ड है। 27 जून की देर रात कार्डियक अरेस्ट की वजह से शेफाली का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। शेफाली म्यूजिक वीडियो 'कांटा लगा' से रातोंरात स्टार बनकर उभरी थीं।  
 
म्यूजिक इंडस्ट्री में एक दौर ऐसा भी आया जब चारों और रिमिक्स गानों का शोर सुनाई देने लगा था। उन्हीं दिनों एक रिमिक्स सॉन्ग आया और आते ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया। वह गाना था 'कांटा लगा'। इस गाने के साथ ही इसमें नजर आने वालीं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला भी रातोंरात पॉपुलर हो गईं।
 
एक इंटरव्यू के दौरान शेफाली जरीवाला ने इस गानें को लेकर कुछ बातें बताई थी। शेफाली ने कहा था, मेरे पापा ने मुझे इस गाने के लिए मना किया था। मैं उस वक्त कॉलेज में थी और मेरे पेरेंट्स चाहते थे कि मैं अपनी पढ़ाई पर फोकस करूं। लेकिन मैं इस गाने को करना चाहती थी क्योंकि मुझे इसके लिए पैसे मिल रहे थे।
 
शेफाली ने कहा था, मुझे इस गाने के लिए 7 हजार रुपए मिले थे और मैं खुद को टीवी पर देखना चाहती थी। अब क्योंकि मेरे पापा इसके खिलाफ थे तो मैंने पहले अपनी मम्मी को कॉन्फइडेंस में लिया। हम दोनों ने फिर मिलकर पापा को मनाया। गाना हिट हुआ और मेरी पूरी लाइफ ही बदल गई।
 
शेफाली ने बताया था कि जब कोई उन्हें कांटा लगा वाली लड़की कहता हैं तो उन्हें अपार खुशी मिलती है। अपने लिए इससे बड़ा कॉम्प्लिमेंट वह कुछ नहीं मानतीं। इस गाने के बाद शेफाली को काफी काम मिलने लगा था। वह कुछ फिल्मों और कई म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आईं।
 
बता दें कि इस गाने के हिट होने के बाद शेफाली ने कुछ म्यूजिक वीडियोज किए और फिर उसके बाद वह पराग त्यागी के साथ नच बलिए 5 में नजर आई थीं। इसके बाद 2018 में शेफाली ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज बेबी कम ना में नजर आई थीं। इसके बाद बिग बॉस 13 में भी नजर आईं। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Shefali Jariwala : नहीं रहीं शेफाली जरीवाला, कांटा लगा गर्ल का 42 वर्ष की उम्र में निधन