1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Keshav Prasad Maurya's statement regarding Congress in 2024 elections

2024 के चुनाव में कांग्रेस की 2014 से भी बुरी स्थिति होगी : केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya
कानपुर के तिलक नगर स्थित विजय विला होटल में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशों में जिस तरह का गैर जिम्मेदाराना बयान राहुल गांधी दे रहे हैं, उसके चलते 2024 के चुनाव में कांग्रेस 2014 से भी बुरी स्थिति में होगी और उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विजयी होकर आएंगे।

यादव जितने जातिवादी उतने ही हैं राष्ट्रवादी : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि एक परिवार को ही पहले ओबीसी का प्रतिनिधित्व करने वाला माना जाता था। आज उनकी बेचैनी बढ़ गई है।सपा के कुछ करीबी यादव उन्हें वोट दें।

लेकिन यादव जितने जातिवादी हैं वे उतने राष्ट्रवादी भी हैं। इसलिए ज्यादातर लोग भाजपा को वोट देंगे। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव में सभी विरोधी दल एक तरफ हो जाएं, फिर भी भाजपा जीत का परचम लहराने में सफल होगी।

रची जा रही है साजिश : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पिछड़े परिवार से हैं। उनके मुताबिक 2024 के चुनाव के लिए जो साजिश रची जा रही है। वह सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नहीं है, बल्कि हम सबके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

इसलिए जरूरी है कि ओबीसी का एक-एक वोट पड़े। हर बूथ पर ओबीसी के लोग प्रहरी के रूप में दिखाई देने चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बार 2024 के चुनाव में 400 सीटों का आंकड़ा हम सबको मिलकर पार करना है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें
अगला लेख
Rahul Gandhi को Notice देने घर पहुंची Delhi Police, अशोक गहलोत बोले - कार्रवाई ने दिलाई इंदिरा गांधी के जमाने की याद