सम्बंधित जानकारी
- धामी सरकार ने 4 साल में दी 25 हजार सरकारी नौकरियां
- श्रीनगर दरगाह में अशोक चिह्न तोड़ने पर बढ़ा विवाद, FIR दर्ज, मामले में कूदे CM अब्दुल्ला
- मुख्यमंत्री योगी ने 400 बसों को दिखाई हरी झंडी, 45 से ज्यादा परिवहन सुविधाओं की हुई शुरुआत
- 34 गाड़ियों में मानव बम... मुंबई पुलिस को धमकीभरा संदेश भेजने वाला गिरफ्तार, मित्र से शत्रु बने व्यक्ति को चाहता था फंसाना
- Weather Update : कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
ऑपरेशन सिंदूर रंगोली विवाद, RSS के 27 कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR | Kerala operation sindoor rangoli
केरल के कोल्लम जिले के एक मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर पर रंगोली बनाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 27 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है।
Kerala Operation Sindoor Rangoli Controversy: केरल के कोल्लम जिले के एक मंदिर में ऑपरेशन सिंदूर पर रंगोली बनाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के 27 कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज किया गया है। मंदिर प्रशासन ने रंगोली को हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन बताया तो भाजपा ने दावा किया कि यह ऑपरेशन सिंदूर के सम्मान में किया गया था।
मुथुपिलक्क स्थित पार्थसारथी मंदिर में रंगोली पर बवाल मच गया। केरल पुलिस ने मंदिर समिति के एक पदाधिकारी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
इस पर आरएसएस का झंडा और ऑपरेशन सिंदूर लिखा हुआ था। मंदिर समिति से जुड़े सदस्यों का दावा है कि पहले भी मंदिर के आसपास झंडे लगाने पर बवाल मचा है। ऐसे टकरावों से बचने के लिए हमने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने 2023 में मंदिर परिसर के पास झंडों सहित किसी भी सजावटी वस्तु पर प्रतिबंध लगा दिया था।
इसके बावजूद, आरएसएस कार्यकर्ताओं ने मंदिर समिति के पुष्प डिजाइन के ठीक बगल में अपने झंडे के साथ एक फूलों की रंगोली बना दी और उस पर ऑपरेशन सिंदूर लिख दिया। यह हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन था इसलिए हमने शिकायत दर्ज कराई। हम ऑपरेशन सिंदूर का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन यह वैसा नहीं है जैसा आरोपी इसे चित्रित कर रहे हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने आरएसएस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल किया कि क्या केरल में जमात-ए-इस्लामी का शासन है या पाकिस्तान का। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एफआईआर तुरंत वापस नहीं ली गई तो पार्टी अदालत का दरवाजा खटखटाएगी।This is Kerala. It is a proud part of India. Yet, an FIR has been lodged for making a Pookkalam with the words "Operation Sindoor" in it.
— Rajeev Chandrasekhar (@RajeevRC_X) September 6, 2025
Absolutely Unacceptable!
Operation Sindoor is our pride. It is the symbol of the valor and courage of Indias armed forces. It is an… https://t.co/7C8ocJsIG5 pic.twitter.com/V2DDzuwAdX
उन्होंने कहा कि यह केरल है। यह भारत का गौरवशाली हिस्सा है। फिर भी, ऑपरेशन सिंदूर शब्दों वाले एक 'पुक्कलम' को बनाने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। यह बिल्कुल अस्वीकार्य हैं। ऑपरेशन सिंदूर सशस्त्र बलों की ताकत और वीरता का प्रतीक है, और कानूनी कार्रवाई के ज़रिए इसे निशाना बनाना देश की रक्षा करने वाले हर सैनिक का अपमान है।
edited by : Nrapendra Gupta
