सम्बंधित जानकारी
- मुंबई में 10 हजार वाहनों पर लगाया 1 करोड़ रुपए का जुर्माना, दही हांडी उत्सव में हुआ यातायात नियमों का उल्लंघन
- 1 लीटर दूध के लिए बुजुर्ग महिला ने गंवाए 18.5 लाख रुपए
- बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मिली जान से मारने की धमकी
- शेफाली जरीवाला की रहस्यमयी मौत: एंटी-एजिंग दवाइयों का साइड इफेक्ट या मिर्गी का अटैक?
- मुंबई की महिला से 19 लाख रुपए की ठगी, आरोपी YouTuber गिरफ्तार
34 गाड़ियों में मानव बम... मुंबई पुलिस को धमकीभरा संदेश भेजने वाला गिरफ्तार, मित्र से शत्रु बने व्यक्ति को चाहता था फंसाना
Arrested for sending threatening messages : मुंबई पुलिस को धमकी भरा संदेश भेजने के आरोप में नोएडा के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने अपने खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले व्यक्ति को फंसाने और उससे बदला लेने के लिए मुंबई पुलिस को संदेश भेजा कि 14 आतंकवादी 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर मुंबई में घुस गए हैं। बिहार के पटना का रहने वाला आरोपी अश्विनी कुमार (51) पिछले पांच वर्ष से नोएडा के सेक्टर 79 में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में रह रहा था। वर्ली थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने अपने खिलाफ मामला दर्ज कराने वाले व्यक्ति को फंसाने और उससे बदला लेने के लिए मुंबई पुलिस को संदेश भेजा कि 14 आतंकवादी 400 किलोग्राम आरडीएक्स लेकर मुंबई में घुस गए हैं। बिहार के पटना का रहने वाला आरोपी अश्विनी कुमार (51) पिछले पांच वर्ष से नोएडा के सेक्टर 79 में स्थित एक हाउसिंग सोसाइटी में रह रहा था। अधिकारियों ने बताया कि वह खुद को ज्योतिषी और वास्तु विशेषज्ञ बताता था।
अधिकारियों के अनुसार, मुंबई पुलिस को नोएडा से संदेश भेजे जाने के बारे में पता चलने पर सेक्टर 113 पुलिस हरकत में आई और कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नोएडा) सुमित शुक्ला ने बताया कि कुमार को सेक्टर 79 से गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया। जांचकर्ताओं ने कहा कि कुमार ने स्वीकार किया कि उसने व्यक्तिगत रंजिश के चलते ऐसा किया।
अधिकारी ने कहा, वह अपने एक दोस्त से बदला लेना चाहता था, जिसने 2023 में पटना में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस मामले में उसे तीन महीने की जेल हुई थी। बदला लेने के लिए कुमार ने उसके (दोस्त के) नाम का इस्तेमाल करके मुंबई पुलिस को धमकीभरा संदेश भेजा। मुंबई पुलिस बृहस्पतिवार को व्हाट्सऐप पर एक धमकी भरा संदेश मिलने के बाद अलर्ट पर थी।
इस संदेश में दावा किया गया था कि अनंत चतुर्थी के उत्सव से पहले 14 आतंकवादी 34 वाहनों में 400 किलो आरडीएक्स लेकर शहर में घुस आए हैं। अनंत चतुर्थी के मौके पर शहरभर में लाखों लोग इकट्ठा होते हैं। यातायात पुलिस की हेल्पलाइन पर भेजे गए इस संदेश में 'लश्कर-ए-जिहादी' नामक एक समूह का नाम लिखा था। भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत वर्ली थाने में मामला दर्ज किया गया है। (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
