मंगलवार, 11 नवंबर 2025
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. 14 Pakistani terrorists entered India, 34 human bombs in 34 vehicles
Last Updated : शुक्रवार, 5 सितम्बर 2025 (13:03 IST)

भारत में घुसे 14 पाकिस्तानी आतंकी, 34 वाहनों में 34 मानव बम, मुंबई पुलिस को व्हाट्सएप पर मिली धमकी

14 Pakistani terrorists entered India
महाराष्‍ट्र में पुलिस को धमकी भरा संदेश मिला है। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। दरअसल, यह धमकी मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिली है। धमकी में मुंबई में अलग-अलग वाहनों में मानव बम लगाए जाने का दावा किया गया है।

मैसेज में यह भी लिखा था कि 14 पाकिस्तानी आतंकी देश में घुस आए हैं। धमकी भरा संदेश मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। गणेशोत्सव और अनंत चतुर्दशी को देखते हुए मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। धमकी के बाद पुलिस सतर्क हो गई है और जांच शुरू कर दी है।

34 वाहनों में 34 मानव बम : मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को उनके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर धमकियां मिलीं। धमकी में दावा किया गया कि शहर भर में 34 वाहनों में 34 मानव बम लगाए गए हैं। इसके विस्फोट से पूरी मुंबई दहल जाएगी। 'लश्कर-ए-जिहादी' होने का दावा करने वाले इस संगठन ने दावा किया कि 14 पाकिस्तानी आतंकवादी भारत में घुस आए हैं। धमकी भरे संदेश में आगे कहा गया कि विस्फोट में 400 किलोग्राम आरडीएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। मुंबई पुलिस सतर्क है और पूरे राज्य में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Edited By: Navin Rangiyal
ये भी पढ़ें
देश में हर तीसरी मौत के पीछे हार्ट अटैक, रिपोर्ट में सामने आई डरावनी तस्वीर, क्‍या कहा डॉक्‍टरों ने?