सम्बंधित जानकारी
- क्या भारत भी करेगा परमाणु परीक्षण? क्या हैं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान के मायने
- रूस की सेना में अब भी 44 भारतीय, विदेश मंत्रालय की लोगों को सलाह
- प्रधानमंत्री मोदी का काशी दौरा, काशीवासियों ने किया भव्य स्वागत, गूंजा 'हर हर महादेव' का नारा
- डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
- क्या तमिलनाडु में SIR पर लगेगी रोक, DMK ने दायर की याचिका, Supreme Court करेगा सुनवाई
दिल्ली एयरपोर्ट पर ATC सिस्टम में खराबी से 800 उड़ानें प्रभावित, अब ऑपरेशन सामान्य
Delhi news in hindi: दिल्ली में इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ATC सिस्टम में तकनीकी खराबी की वजह से 800 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं। इसके कारण यात्री पूरे दिन परेशान होते रहे। हालांकि एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक सिस्टम ठीक हो गया है, जिसके बाद फ्लाइट्स का ऑपरेशन एक बार फिर सामान्य हो रहा है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर घंटों ठप रहा एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (ATC) अब ठीक हो गया है और फ्लाइट्स का ऑपरेशन भी सामान्य हो गया है। दरअसल, आज सुबह ATC सिस्टम में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते लगभग 800 उड़ानें प्रभावित हुईं। इससे हवाई अड्डे पर यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि एटीसी सिस्टम में गुरुवार शाम से ही तकनीकी समस्या चल रही थी। इस वजह से उड़ानों के लिए जरूरी फ्लाइट प्लान ऑटोमैटिक तरीके से प्राप्त नहीं हो पा रहे थे।
Update on Technical Fault at IGI Airport, New Delhi
— Airports Authority of India (@AAI_Official) November 7, 2025
NEW DELHI, November 7, 2025 - AAI at Indira Gandhi International Airport addressed a technical issue in the Automatic Message Switching System (AMSS), which caused delays in processing flight plan messages. The issue was…
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने कहा, एयर ट्रैफिक कंट्रोल की ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) की तकनीकी समस्या को ठीक कर लिया गया है। अब यह सिस्टम ठीक तरीके से काम कर रहा है। इसी तकनीकी समस्या के चलते उड़ानों में देरी हुई थी। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी। असुविधा के लिए हमें खेद है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
