मौत के बाद भी सोशल मीडिया में जिंदा है बदमाश सलमान लाला, हिन्दू युवतियां इसलिए बना रही उसके लिए रील्स
हाल ही में पानी में डूबकर मरे इंदौर के बदमाश सलमान लाला की मौत के बाद भी सोशल मीडिया पर उसे लेकर मचा बवाल थम नहीं रहा है। अब जांच में सामने आया है कि कई हिंदू लड़कियां सलमान लाला के लिए इंस्टाग्राम पर रील्स बना रही हैं। रील्स में वे कह रही हैं कि लाला मरा नहीं है, उसे मारा गया है।
वहीं, दूसरी तरफ कुछ अकाउंट से वीडियो डाले जा रहे हैं कि जिसने भी सलमान लाला की हत्या की, उसका सर तन से जुदा होगा। बता दें कि पुलिस इस मामले में पहले ही साफ कर चुकी है कि सलमान की मौत पुलिस से बचकर भागने के दौरान तालाब में डूबकर मरने से हुई थी। लेकिन मुस्कान सिंह ठाकुर और जैनी नाम की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभी भी सलमान के लिए लगातार रील्स बनाकर डाल रही हैं। आलिया, मुस्कान, आरती समेत कई युवतियां पुलिस की रडार पर हैं।
बड़े हिंदू परिवार की युवतियां कर रही ये काम : बता दें कि सलमान ने संभ्रांत परिवारों के युवकों-युवतियों को ड्रग्स की लत लगा रखी है। फरारी के दौरान वह इन्हीं युवतियों के फ्लैट्स में छिपा रहता और ड्रग्स का सेवन करता था। पुलिस ने आलिया, मुस्कान, आरती समेत कई युवतियों को जांच के दायरे में लिया है। इनमें कई संभ्रांत हिंदू परिवार की युवतियां शामिल हैं। वहीं अभिनेता एजाज खान को भी आपत्तिजनक पोस्ट डालने के चलते पूछताछ के लिए नोटिस भेजा गया है।
कोतवाली (सीहोर) पुलिस ने कहा है कि छोटी खजरानी (एमआईजी) निवासी 28 वर्षीय शाहनवाज उर्फ सलमान लाला की मौत लसूड़िया परिहार (सीहोर) के तालाब में डूबने से हुई। पुलिस को देखकर सलमान तालाब की ओर भागा। उसके पास पिस्टल और ड्रग्स थे। पिस्टल तालाब किनारे मिल गई, जबकि पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टर ने उसकी पेंट की जेब से ड्रग्स बरामद की है। इसके बाद पुलिस ड्रग्स के एंगल पर भी जांच शुरू कर चुकी है।
इन्फ्लुएंसर की आईडी छीनी थी लाला ने : जांच में सामने आया है कि सलमान ने सोशल मीडिया पर बड़ा नेटवर्क खड़ा किया था। उसने जबरन एक इन्फ्लुएंसर की आईडी छीन ली थी। जिसमें लाखों फॉलोअर्स थे। इसके जरिए वह तेजी से फेमस हो गया और लोगों को ड्रग्स की सप्लाई शुरू कर दी। सलमान राजस्थान के प्रतापगढ़ और डग से ड्रग्स लाकर सप्लाई करता था। उसके पैडलर पीयूष और सत्यम फार्म हाउस और पब पार्टियों में ड्रग्स पहुंचाते थे।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें