सम्बंधित जानकारी
- इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, अंतिरक्ष यात्री बन सड़कों का किया मुआयना
- सराफा चौपाटी कायम रहेगी, लेकिन इन शर्तों के साथ, 9 सदस्यीय समन्वय समिति करेगी निगरानी
- वाह इंदौर प्रशासन... गजब अंधेरगर्दी, अंधेरा होते ही थाने के सामने से गायब हो गए विजयनगर के हरेभरे पेड़
- सहमति से घोषित होगी MPCA की कार्यकारिणी, महाआर्यमन होंगे अध्यक्ष
- Indore : गैंगस्टर सलमान लाला की मौत, तालाब में मिली लाश, भागने की कर रहा था कोशिश
Indore News : एमवाय अस्पताल के NICU में चूहों का हमला, 2 नवजातों के हाथ कुतरे
Indore MY News in hindi : इंदौर के एमवाय अस्पताल के NICU में एक दिल दहला देने वाले हादसे में चूहों ने नवजात शिशुओं पर हमला कर दिया। उन्होंने 2 नवजात शिशुओं के हाथ कुतर दिए गए। दोनों बच्चों का इलाज जारी है। ALSO READ: वाह इंदौर प्रशासन... गजब अंधेरगर्दी, अंधेरा होते ही थाने के सामने से गायब हो गए विजयनगर के हरेभरे पेड़
सुबह जैसे ही कर्मचारियों ने बच्चों के हाथ पैर घाव देखते ही डॉक्टरों को इसकी सूचना दी। दोनों बच्चों को जन्म के तुरंत बाद 2-3 दिन पहले NICU में भर्ती किया गया था। बताया जाता है कि रविवार को एक नवजात पर चूहे ने हमला किया था, इसके बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया। सोमवार को फिर इस तरह की घटना सामने आई। जानकारी मिलते ही सीनियर डॉक्टर्स NICU पहुंचे और बच्चों की जांच की।
अस्पताल परिसर में चूहों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आईसीयू, पीआईसीयू समेत वार्डों में भी मरीजों के पलंग के नीचे चूहों को उछल कूद करते देखा जा सकता है। कई बार चूहों ने दवाइयों के रैपर भी कूचल दिए।
इस घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बड़े स्तर पर पेस्ट कंट्रोल कराने की तैयारी शुरू कर दी है। NICU में चूहों की आवाजाही रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अस्पताल के अधीक्षक अशोक यादव ने भी बयान जारी कर कहा कि सर्जिकल एनआईसीयू में भर्ती नवजात को चूहों द्वारा कुतरने की जानकारी सामने आई है। बच्चे अभी स्वस्थ है। उनका इलाज जारी है। उन्होंने कहा कि अब पूरे अस्पताल का पेस्ट कंट्रोल कराया जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta
