1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. Kalyan Singh's health improved

कल्याण सिंह की सेहत में हुआ सुधार, अगले 3 से 4 दिन काफी अहम

Kalyan Singh
लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की डायलिसिस के बाद स्‍वास्‍थ्‍य में कुछ सुधार देखा गया है। हालांकि अगले 3 से 4 दिन उनकी तबीयत के लिहाज से काफी अहम हैं।

खबरों के मु‍ताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल्याण सिंह के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी लेने एसजीपीजीआई पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वे क्रिटिकल केयर मेडिसिन, नेफ्रोलाजी, न्यूरोलाजी, एंडोक्रिनोलॉजी एवं कार्डियालाजी विभागों के वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में हैं।
अगला लेख
महोबा में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, 2 की मौत, 11 घायल