शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. joke of committing suicide was expensive
Written By
Last Updated : शनिवार, 19 फ़रवरी 2022 (09:17 IST)

आत्महत्या करने का मजाक पड़ा महंगा, कुर्सी खिसकने से चली गई जान

आत्महत्या करने का मजाक पड़ा महंगा, कुर्सी खिसकने से चली गई जान - joke of committing suicide was expensive
जशपुर (जशपुर)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक 25 वर्षीय युवक की जान मजाक-मजाक में ही चली गई। 5 बहनों में चहेते इकलौते भाई ने अपनी एक बहन को रात 11 बजे वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल पर बहन को बताया कि वो आत्महत्या करने जा रहा है।
 
ये बात सुनकर बहन के होश उड़ गए और उसने उसे ऐसा कुछ भी करने से मना किया। कॉल पर बहन को एक फंदा लटका दिखा। बहन ने पूछा तो भाई बोला वो आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद उसने फांसी के फंदे में अपनी गर्दन फंसाई, लेकिन अचानक ही नीचे से कुर्सी खिसक गई। इसके चलते युवक की मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि इसके बाद भाई ने कहा कि वो मजाक कर रहा है। उसने कहा कि सुसाइड कैसे करते हैं, ये देखो। इसके बाद पंखे से लगे फंदे को खुद के गले में लटका दिया। इसी बीच अचानक ही नीचे से कुर्सी खसक गई। ये देख बहन ने तत्काल अपने पड़ोसियों को कॉल किया। पड़ोसी दीवार फांद कर घर में प्रवेश किए तो देखा कि युवक की जान जा चुकी थी। जशपुर पुलिस युवक के आत्महत्या मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
कश्मीर के शोपियां में मुठभेड़, आतंकी ढेर